चक्रधरपुर: चक्रधरपुर के पुरानी रांची रोड पर अनियंत्रित 10 चक्का वाहन नाली में घुसा, सड़क जाम
चक्रधरपुर के पुरानी रांची रोड में सोमवार को एक 10 चक्का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित नाली में जा घुसा। घटना के बाद सड़क पर आवागमन बाधित हो गया और देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। सड़क जाम होने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जाता है कि 10 चक्का वाहन पुरानी रांची रोड से गुजर रहा था।