सांगानेर: गोविंदगढ़ बधाला कट पर देर रात ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली के बीच भीषण टक्कर, 2 लोग हुए घायल
गोविंदगढ़ के बधाला कट पर देर रात एक ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच भीषण टक्कर का मामला सामने आया है। वहीं इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली सूखी लकड़ियों से भरी थी और सीकर की ओर जा रही थी। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।