शिवपुरी: अमोला सबरेंज परिसर में स्वास्थ्य शिविर, वनकर्मियों व ग्रामीणों ने कराया परीक्षण
शिवपुरी जिले के अमोला सबरेंज परिसर में मंगलवार की दोपहर 1 बजे स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वन विभाग के कर्मचारियों सहित आसपास के ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। सलैया, सिरसौद चौराहा सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों और वनकर्मियों का चिकित्सकों ने परीक्षण कर नि:शुल्क दवाएं वितरित कीं।