🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस समारोह — फायर स्टेशन देहरादून 🇮🇳
आज दिनांक 15/08/2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर फायर स्टेशन देहरादून परिसर में श्रीमान मुख्य अग्निशमन अधिकारी देहरादून श्री अभिनव त्यागी महोदय द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके उपरांत सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया। तत्पश्चात उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई। 🇮🇳🚒
राष्ट्र की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए उत्तराखंड अग्निशमन एवं आपात सेवा सदैव तत्पर। 🔥🚒
#uttarakhandfireservice
#firefighters
#independenceday
#india
#uttarakhand