नवादा: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के तहत परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास सम्पन्न हुआ
Nawada, Nawada | Aug 13, 2026 आगामी 15 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के तहत आज हरिश्चंद्र स्टेडियम, नवादा में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), पुलिस केंद्र, नवादा श्री सुधाकर मिश्रा के नेतृत्व में कुल 09 प्लाटून ने अनुशासित तरीके से हिस्सा लिया।