सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा गतिविधि आयोजित
-
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत आज 2 अक्टूबर 2026 को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, टीकमगढ़ में “स्वच्छता ही सेवा” गतिविधि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक रूप से महाविद्यालय परिसर में साफ-सफाई की गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता, श्रम के प्रति सम्मान तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। इस दौरान सभी ने अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने एवं स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर पी शांडिल्य नें विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराते हुए समाज में स्वच्छता का संदेश प्रसारित करने के लिए प्रेरित किया।
#JansamparkMP
#jansampartikatikamgarh
#tikamgarh
Tikamgarh, Madhya Pradesh | Oct 2, 2026