बरहेट: जमालपुर गांव के पास सूड़ी नदी के चेकडैम में गाय बचाने कूदे मेघराय डूबे, बचाव दल का अभियान जारी
जमालपुर गांव के समीप सूड़ी नदी पर बने चेक डैम के गहरे पानी में गाय को बचाने के प्रयास में 40 वर्षीय मेघराय सोरेन के डूबने की घटना सामने आई है।घटना शुक्रवार के सुबह की बताई गई शनिवार को समाचार भेजे जाने तक एनडीआरएफ टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था। झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष ने परिजन को सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया।