खनियाधाना: शिवपुरी के पनरियानाथ मंदिर में मंगलवार को उमड़ी भीड़, झरने में स्नान कर हजारों भक्तों ने किए बाबा के दर्शन*
शिवपुरी जिले से लगभग 70 किलोमीटर दूर स्थित प्रसिद्ध *पनरियानाथ मंदिर* में आज मंगलवार को सुबह से शाम 5:00 बजे तक भक्तों का तांता लगा रहा। श्रावण मास और मंदिर परिसर में स्थित प्रसिद्ध झरने के कारण हजारों श्रद्धालु दूर-दूर से यहां दर्शन करने पहुंचे।सुबह होते ही मंदिर परिसर "बोल बम, हर-हर महादेव" के जयकारों से गूंज उठा। ग्वालियर, दतिया, अशोकनगर, गुना के साथ-साथ