कुमारखंड: कुमारखंड प्रखंड में ग्राहकों की सुविधा के लिए रविवार को बैंक सेवाएँ शुरू
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस द्वारा 28, 29 और 30 सितंबर को देशव्यापी बैंक हड़ताल का एलान किया गया है। जिसके कारण कुमारखंड प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में स्थित अलग-अलग बैंक शाखाओं में ग्राहकों को बैंक हड़ताल से होने वाली असुविधा से बचाव को लेकर रविवार को सभी बैंक शाखाएं खुली रही और लेन-देन का काम किया गया।