सुल्तानगंज: तीन दिन के कूड़े के बाद जागी सफाई व्यवस्था, चौथे दिन 28 वार्डों में दौड़ी सुगम इंडिया सोनपुर की टीम
सुल्तानगंज। तीन दिनों तक सफाईकर्मियों की हड़ताल के कारण कचरे के ढेर से जूझ रहे सुल्तानगंज शहर में सोमवार को सफाई व्यवस्था फिर पटरी पर लौट आई। चौथे दिन सफाईकर्मी काम पर लौटे तो नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य चौक-चौराहों से लेकर सभी 28 वार्डों में सफाई अभियान शुरू कर दिया गया। सुबह से ही सुगम इंडिया सोनपुर एजेंसी की सफाई टीम अलग-अलग वार्डों में पहुंची और सड़क किना