तमनार: तमनार पुलिस ने मोबाइल टावर से कॉपर वायर चोरी का किया खुलासा, युवक और चोरी का माल खरीदने वाली महिला गिरफ्तार
Tamnar, Raigarh | Aug 14, 2026 तमनार पुलिस ने मोबाइल टावर से कॉपर वायर चोरी के मामले में शिवम सिदार और चोरी का माल खरीदने वाली शांति प्रजा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 2 किलो कॉपर वायर और 200 रुपये नकद बरामद हुए हैं। मामले में शामिल फरार आरोपी धनुंजय की तलाश जारी है।