अलीगंज: जैथरा के छोटी जरारी में महिला से हुई मारपीट, थाना जैथरा में महिला ने दी तहरीर, गंभीर चोटें आईं
Aliganj, Etah | Aug 12, 2026 बुधवार की दोपहर 1एटा के थाना जैथरा क्षेत्र के छोटी जरारी गांव में जमीनी बंटवारे के विवाद को लेकर एक महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। महिला ने परिवार के ही पांच लोगों पर लाठी-डंडों से पीटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।