सिद्धमुख: तांबाखेड़ी में पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया बोलीं- उपजाऊ जमीन नहीं, लीलकी बीहड़ में बने डेम, सरकार DPR सार्वजनिक करे
Sidhmukh, Churu | Sep 30, 2026 पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि डेम किसानों की उपजाऊ जमीन की बजाय लीलकी बीहड़ में बनाया जाना चाहिए। सरकार किसानों के सामने डेम की dpr और डेम से संबंधित सभी समझौते सार्वजनिक करे। किसानों को कितना सिंचाई का पानी मिलेगा व कितना पानी पीने के लिए मिलेगा,सरकार यह सार्वजनिक करे। पूनिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसान के साथ खड़ी है।