पितृपक्ष मेला महासंगम-2026 के मद्देनजर जिलाधिकारी, गया एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, गया एवं नगर पुलिस अधीक्षक,गया स्वयं मेला परिसर में उपस्थित रहकर विभिन्न घाटों एवं रबर डैम क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान भीड़ प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही एवं सुचारू यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। घाटों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया।
Khizirsarai, Gaya | Oct 5, 2026