महोबा: कलेक्ट्रेट में डीएम प्रभास कुमार की अध्यक्षता में फसल क्षति की समीक्षा, 2 दिन में सर्वे पूरा करने के दिए निर्देश
Mahoba, Mahoba | Oct 1, 2026 कलेक्ट्रेट में डीएम प्रभास कुमार की अध्यक्षता में अतिवृष्टि से हुई फसल क्षति की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने प्रभावित फसलों का पुनः सर्वे कर दो दिन में रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रभावित किसान मदद से वंचित न रहे। बीमित किसानों के लंबित फसल बीमा क्लेम का प्राथमिकता के आधार पर जल्द भुगतान कराने के निर्देश भी दिए।