बनखेड़ी: बनखेड़ी में निकली भव्य तिरंगा रैली, गूंजे देशभक्ति के नारे
बनखेड़ी। हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को विकासखंड बनखेड़ी में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली शासकीय सांदीपनी विद्यालय से प्रारंभ होकर नगर परिषद कार्यालय तक पहुंची। आयोजन में नगर परिषद, जनपद पंचायत, पुलिस थाना, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग एवं सामुदायिक स्वास्थ्य