पलिया: लाखों की लागत से बनी मुक्तिधाम की दीवार ढही, मोहल्ले वासियों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
पलिया नगर पालिका द्वारा कुछ ही दिन पूर्व लाखों रुपये की लागत से बनकर तैयार हुई मुक्तिधाम की बाउंड्रीवॉल ब्रहस्पतिवार सुबह अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार ढहने से पास ही लगा एक विद्युत पोल टूट गया, वहीं सड़क किनारे रखा एक गरीब का खोखा भी मलबे की चपेट में आने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में भारी रोष है