टेहरोली: बघैरा में मकान के मलबे में दबने से महिला घायल, टला बड़ा हादसा
तहसील टहरौली क्षेत्र के बघैरा में बारिश के कारण आज शनिवार को समय 3 बजे अरविंद पटेल का मकान की छत टूटकर गिर जाने पर मकान के भीतर मौजूद उनकी पत्नी दब गई हालांकि मौके पर मकान में सभी लोग मौजूद थे जिन्होंने महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया जिसके कारण महिला को मामूली चोटें पहुंचीं हैं वहीं पीड़ित किसान का घरेलू सामान भी दबकर नष्ट हो गया