भीलवाड़ा में रबड़ फैक्ट्री के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन
🚨 गुवारड़ी गांव में क्वालिटी शूटिंग फैक्ट्री के खिलाफ ग्रामीणों ने धरना देकर विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्री से फैल रहे प्रदूषण से गांव का वातावरण प्रभावित हो रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। सूचना पर मंगरोप थाना पुलिस पहुंची, वहीं तहसीलदार की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। ग्रामीणों ने प्रदूषण की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की।
#Bhilwara #RajasthanNews #BreakingNews #BhilwaraNews #Rajasthan VillageNews Pollution