राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में INDIA ब्लॉक के सभी विपक्षी सांसदों ने एसआईआर और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट शुरू किया. ‘लोकतंत्र बचाओ’ लिखे बैनर लेकर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे लगाते हुए, विपक्षी सांसद कुमार के इस्तीफे की मांग करने के लिए चुनाव आयोग के दफ्तर की ओर बढ़ने लगे. इस दौरान पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेड लगाते हुए विपक्षी नेताओं को रोकने की कोशिश की. मार्च करने से रोके जाने के बाद राहुल गांधी धरने पर बैठ गए और इसके बाद थोड़ी देर में वे पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड पर चढ़ गए और उन्होंने तिरंगा लहराया.
वीडियो: राहुल गांधी official page
#rahulgandhi #gyaneshkumar #congress #election #sir