भीमपुर: नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जन सेवा संकल्प अभियान के तहत शिविर का आयोजन हुआ
Bhimpur, Betul | Oct 1, 2026 भीमपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जनपद पंचायत अध्यक्ष भैयालाल इरपाचे सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। शिविर में आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। जनप्रतिनिधियों ने सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत चलाए जा रहे सेवा कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।