गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया पहुंचे आनंद मोहन ने बांकीपुर हार पर कसा तंज, बोले- 'तुझको तेरा गुरूर मारेगा', शराबबंदी पर भी की बात
पूर्व सांसद आनंद मोहन तीन दिवसीय बिहार दौरे के क्रम में गुरुवार को दोपहर 12 बजे गया पहुंचे। गया एयरपोर्ट पर पहुंचते ही फ्रेंड्स ऑफ आनंद के कार्यकर्ताओं, नेताओं और समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट परिसर में समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्वागत के बाद आनंद मोहन सड़क मार्ग से आमस प्रखंड पहुंचे, जहां पिंटू सिंह के आवास.