वाड्रफनगर: वाड्रफनगर में 'मेरे सपनों का भारत' विषय पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता आयोजित
वाड्रफनगर बुधवार सेवा संकल्प अभियान के तहत पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वाड्रफनगर में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न जोनों से चयनित कक्षा 1 से 12वीं तक के 45 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने स्वच्छ-हरित भारत, स्मार्ट शहर, उन्नत शिक्षा-स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण