कोरबा: नालंदा की डेढ़ करोड़ की डकैती के आरोपी को कोरबा में दबोचा गया, सुभाष चौक पर फिल्मी अंदाज में घेराबंदी कर पकड़ा
Korba, Korba | Aug 15, 2026 बिहार के नालंदा जिले में डेढ़ करोड़ रुपये की बड़ी डकैती के मामले में फरार दो मुख्य आरोपियों को कोरबा पुलिस ने फिल्मी अंदाज में दबोच लिया। दोनों आरोपी कोरबा में अपने जीजा के घर छिपे हुए थे।दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय में 3 अगस्त की रात करीब 12 बजकर 58 मिनट पर करीब 12 हथियारबंद डकैतों ने राजीव रंजन के घर धावा बोला था।