लैलूंगा: रायगढ़ में 15 अगस्त को बदलेगा ट्रैफिक रूट, आमजन, वीआईपी और स्कूल बसों के लिए होगी अलग-अलग पार्किंग व्यवस्था
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर रायगढ़ पुलिस ने विशेष ट्रैफिक रूट और पार्किंग प्लान जारी किया है। आमजन, वीआईपी और स्कूल बसों के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं। पुलिस ने सुगम और सुरक्षित यातायात के लिए नागरिकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने की अपील की है।