हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर आज मतदान हो रहा है। मतदान को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में डिग्री कॉलेज तिराहा, कुल्यालपुरा चौराहा, तिकोनिया, नरीमन तिराहा काठगोदाम और कॉलटैक्स तिराहा समेत प्रमुख चौक-चौराहों और डायवर्जन प्वाइंटों पर पुलिस बल तैनात है। एमबीपीजी में करीब 12 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के मतदान करने की जानकारी है और मतदान सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इसके बाद दोपहर 3 बजे से मतगणना शुरू होगी और परिणाम देर शाम या रात तक आने की संभावना है। अध्यक्ष पद के लिए आर्यन बेलवाल, धीरज बिष्ट और मेहुल शाह के बीच मुकाबला है। पुलिस ने चुनाव के बाद जुलूस और अनावश्यक भीड़ को लेकर भी सख्ती बरतने की तैयारी की है।
#Haldwani #MBPGCollege #MBPG #StudentUnionElection #StudentElection #CollegeElection #ElectionDay #VotingDay #MBPGElection #StudentPolitics #CampusPolitics #ElectionSecurity #PoliceSecurity #NainitalPolice #HaldwaniPolice #PoliceAlert #Election2026 #Voting #Counting #ElectionResult #HaldwaniNews #NainitalNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #BreakingNews #LatestNews #NewsUpdate #NewsReel #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews