ऊन: भोगी माजरा गांव में संपत्ति विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच हुई मारपीट, बड़े भाई पर भाले और फावड़े से हमले का आरोप
शामली जिले की ऊन तहसील क्षेत्र के गांव भोगी माजरा में संपत्ति विवाद को लेकर दो भाईयों के बीच मारपीट की घटना प्रकाश में आई है। छोटे भाई संजय चौधरी ने अपने बड़े भाई पर भाले और फावड़े से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।