मुरैना नगर: सेंथरा बम्बा पर अज्ञात वाहन की टक्कर से प्रधान आरक्षक के बेटे की मौत,मुरैना में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव।
मुरैना में प्रधान आरक्षक गिर्राज तोमर के 30 वर्षीय बेटे अनूप सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई।अम्बाह-पोरसा रोड पर सेंथरा बम्बा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में अनूप को अम्बाह से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन की तलाश तेज कि।