सहसवान: जरीफनगर पुलिस ने लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में 5 अभियुक्तों पर की कार्रवाई
जरीफनगर पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में जीलाल ओमप्रकाश करन सिंह राजेंद्र सिंह और परवेज शामिल हैं। इनमें जीलाल और ओमप्रकाश ग्राम नवाबगंज मजरा दहगवां तथा करन सिंह, राजेंद्र सिंह और परवेज ग्राम नवाबगंज, थाना जरीफनगर के निवासी हैं। सभी के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई हुई है।