बदायूं: मानकपुर गांव के रोड पर पीपल के पास बाइक सवार युवक को तीन लोगों ने चाकू से गोदकर किया घायल
Budaun, Budaun | Oct 1, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के मानकपुर गांव का रहने वाला 22 वर्षीय अरबाज पुत्र हसीन खान बाइक द्वारा उझानी से किसी काम से जा रहा था,तभी कस्बा उझानी के मौहल्ला बहादुरगंज मानकपुर गांव के रोड पीपल के पास तीन युवकों ने रोक लिया और गाली - गलौच करने लगे । जब अरबाज ने गालियों का विरोध किया तो तीनों ने अरबाज को चाकू से गोदकर घायल कर दिया। जिससे अफरा- तफरी मच गई।