सोरांव: फाफामऊ इलाके में डीजे की धुन में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत शांतिपुरम स्थित नवजीवन हॉस्पिटल से फाफामऊ रेलवे स्टेशन तक एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय नागरिक, महिलाएं और व्यापारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के नारों से पूरे क्षेत्र गूंजता रहा।