अजयगढ़: जिगनी पंचायत में सरपंच उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 75% मतदाताओं ने किया मतदान; 3 अक्टूबर को खुलेगा प्रत्याशियों का भाग्य
Ajaigarh, Panna | Sep 30, 2026 जनपद पंचायत अजयगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत जिगनी में सरपंच पद के लिए उपचुनाव शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। पंचायत में कुल 1305 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 968 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे करीब 75 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। ग्राम बलदूपुरवा में 797 मतदाताओं में से 581 ने मतदान किया, जबकि जिगनी गांव में 508 मतदाताओं में से 38