पेण्ड्रा: पेंड्रा में तेज रफ्तार ट्रक ने गाय को रौंदा, मौके पर हुई मौत, दर्दनाक हादसे का वीडियो वायरल
पेंड्रा-मनेन्द्रगढ़ मुख्य मार्ग पर सड़क के बीच बैठी गाय को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में गाय की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, रविवार सुबह 10 बजे जिसका वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। सीसीटीवी फुटेज में वाहन चालक के पास वाहन की रफ्तार कम करने या रास्ता बदलने का पर्याप्त समय दिखाई दे रहा है।