महसी: ढकिया में बाढ़ के पानी में डूबा छह वर्षीय मासूम, मौत से परिवार में मचा कोहराम, मौके पर पहुंची टीम
खैरीघाट थाना क्षेत्र के ढकिया गांव में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे घर के पास भरे बाढ़ के पानी में पैर फिसलने से छह वर्षीय पुनीत दुबे गहरे पानी में डूब गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।