बेगूसराय का एक ऐसा सच जो सिस्टम की क्रूरता को बेनकाब करता है। जहाँ एक तरफ गंगा की धारा ने किसानों की उपजाऊ जमीन को अपने आगोश में समेट लिया, वहीं दूसरी तरफ अब बैंक और पुलिस का शिकंजा इन बेबस किसानों पर कसता जा रहा है।
विडंबना देखिए, जिस जमीन के नाम पर कभी खेती के लिए लोन लिया था, वह जमीन तो अब नदी की तलहटी में समा चुकी है। लेकिन सिस्टम की नजर में इन किसानों का गुनाह यह है कि वे अब उस कर्ज को चुकाने में असमर्थ हैं। नतीजा? उन्हें जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। हद तो तब हो गई जब यह भी कह दिया गया कि जेल में रहने और खाने का खर्च भी उन्हीं किसानों को उठाना होगा, जिनकी रोजी-रोटी का जरिया गंगा निगल गई। देश के बड़े भगोड़ों पर खामोशी और कर्ज के बोझ तले दबे किसानों पर ऐसी दबंगई? यह ग्राउंड रिपोर्ट सवाल खड़े करती है कि क्या न्याय सिर्फ ताकतवर के लिए है?
#Begusarai #FarmersIssue #GroundReport #KisanAndolan #BiharNews
Bihar, India | Aug 16, 2026