गुरारू: गुरारू में वैश्य सभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, दहेज मुक्त विवाह पर दिया जोर
Guraru, Gaya | Sep 26, 2026 रेखा मैरिज हॉल में शनिवार को अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा गुरारू बाजार समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुरुआ विधायक उपेंद्र प्रसाद, वार्ड पार्षद मुन्नी देवी, युवा राष्ट्रीय महामंत्री अभिषेक देव, सहजानंद गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता आदि थे।