चंडीगढ़ में सार्वजनिक तौर पर 'आईफोन का लंगर' लगाने पर प्रशासन द्वारा रोक लगा दिए जाने के बाद अमृतसर के कारोबारी राकेश त्रेहन उर्फ राजा डी किंग ने आज अपने घर से ही लाइव लकी ड्रॉ का आयोजन किया। सार्वजनिक स्थल पर भीड़ और भगदड़ की आशंका के चलते प्रशासन ने इसके खुले आयोजन की अनुमति नहीं दी थी। इस अनोखे 'लंगर' के तहत राजा डी किंग ने मीडिया की मौजूदगी में ऑनलाइन ड्रॉ निकाला। इसमें चंडीगढ़ और मोहाली की महिलाओं के लिए बनाए गए एक विशेष व्हाट्सऐप ग्रुप के मेंबरों के नामों को लाइव स्क्रॉल करके 10 भाग्यशाली महिलाओं को चुना गया। लकी ड्रॉ में चुनी गईं इन 10 महिलाओं को ब्रैंड न्यू iphone-17 देने की घोषणा की गई। राजा डी किंग ने दावा किया है कि यह पहल यहीं नहीं रुकेगी और वह आने वाले समय में पंजाब के अन्य 10 शहरों में भी इस तरह का 'लंगर' शुरू करने की योजना बना रहे हैं।
#chandigarh #punjab #iphone #shortsfeed #instagramreels