पोड़ैयाहाट: झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री की बेटी के निधन पर, पोड़ैयाहाट में विधायक प्रदीप यादव ने रोके सारे कार्यक्रम
झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री की बेटी के असामयिक निधन के बाद गुरुवार को पोड़ैयाहाट में विधायक प्रदीप यादव ने सारे तय कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया जाना था।तमाम शिलान्यास और लोकार्पण शुक्रवार को उसी समय किए जाएंगे जो एक दिन पहले निर्धारित किए गए थे।