जांजगीर: जिला कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में रेडक्रॉस की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई
जांजगीर-चांपा में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। राज्य चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में हुई बैठक में रेडक्रॉस की गतिविधियों को बढ़ाने, रक्तदान और अंगदान को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर जन्मेजय महोबे, एसपी विजय पाण्डेय सहित रेडक्रॉस के पदाधिकारी।