बदायूं: हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत परेड ग्राउंड, रिजर्व पुलिस लाइन में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया
Budaun, Budaun | Aug 13, 2026 "हर घर तिरंगा अभियान 2026" के अंतर्गत परेड ग्राउंड, रिजर्व पुलिस लाइन, बदायूँ में एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजय सिंह गंगवार (माननीय राज्य मंत्री, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, उ0प्र0) द्वारा किया गया। तिरंगा रैली पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर भामाशाह चौक, इन्द्रा चौक से होते पुलिस लाइन पर संपन्न हुई।