विदिशा नगर: व्यापारी नीलेश अग्रवाल ने लिया पौधे के संरक्षण का संकल्प
माधव उद्यान में चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के व्यापारियों ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल ने अपना जन्मदिन पौधा लगाकर मनाया और पूरे वर्ष उसकी देखरेख करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अध्यक्ष रवि तलरेजा, सह कोषाध्यक्ष करतार सिंह धाकड़, उपाध्यक्ष महिपाल सिंह राजपूत, दिनेश रामानी,मौजूद रहे ।