जहानाबाद: जहानाबाद में करोड़ों के सोने का झांसा देकर दंपति से 7 लाख की ठगी; गहने बेचकर व कर्ज लेकर दिया पैसा
जहानाबाद: घोसी थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने एक दंपति को करोड़ों रुपये के सोने का लालच देकर करीब 7 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को विदेश में रहने वाला अनाथ युवक बताया और महिला को बहन बनाकर भरोसे में लिया। इसके बाद एयरपोर्ट पर पकड़े जाने समेत कई बहाने बनाकर रुपये मांगे।