गढ़मुक्तेश्वर: गांव सिखेड़ा में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर किया जानलेवा हमला,पुलिस ने की रिपोर्ट दर्ज
गांव सिखेड़ा निवासी शहजादा चौधरी ने तहरीर देते हुए बताया कि पुरानी रंजिश के चलते पांच मार्च को उसके भाई बिलाल पर गांव के ही कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर आरोपियों ने घर में घुसकर एक बार फिर उन पर हमला कर दिया।