लोहरदगा: सावन की तीसरी सोमवारी पर लोहरदगा से देवकी धाम रवाना हुए शिव भक्त, शिव तांडव और शिव-पार्वती झांकी मुख्य आकर्षण
सावन की तीसरी सोमवारी पर लोहरदगा में आस्था की ऐसी तस्वीर देखने को मिली, जिसमें कंधे पर कांवड़, जुबां पर भोलेनाथ का नाम और कदमों में देवकी धाम तक पहुंचने का संकल्प नजर आया। बरवाटोली स्थित प्रसिद्ध मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर से सुबह 10 बजे कांवरिया संघ, बरवाटोली के नेतृत्व में निकली भव्य कांवड़ यात्रा शिव भक्ति और उत्साह का केंद्र बनी रही।