Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

हर घर तिरंगा’ अभियान राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ बावल में भव्यता के साथ निकाली तिरंगा यात्रा विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने तिरंगा यात्रा को झंडी दिखाकर किया रवाना तिरंगा यात्रा है सम्मान और गौरव का प्रतीक - विधायक डा. कृष्ण कुमार बावल (रेवाड़ी), 13 अगस्त। बावल में हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभक्ति एवं राष्ट्र प्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। विधायक डॉ कृष्ण कुमार ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एसडीएम संजीव कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। विधायक डॉ कृष्ण कुमार ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, गौरव और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है तथा प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक रहना चाहिए। युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। विद्यार्थियों की इस प्रकार की गतिविधियों में भागीदारी से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है। विधायक ने कहा कि युवा अपने परिवार, आस-पड़ोस और समाज के लोगों को भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जोड़ें तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराएं। राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता, अखंडता, गौरव और बलिदान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। इसलिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने जिले के लोगों से अपील की कि वे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढक़र भाग लें और अपने घरों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रदर्शित करें। तिरंगा यात्रा में पूरे उत्साह और जोश के साथ लिया भाग तिरंगा यात्रा में युवा, बच्चे और बुजुर्गों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। रैली के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् तथा देशभक्ति से जुड़े नारों से वातावरण राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत हो गया। इस यात्रा ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों, प्रतिष्ठानों तथा संस्थानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और सम्मान का रखें पूरा ध्यान पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से शुरू हुई तिरंगा यात्रा शहर के निर्धारित मार्गों से होते हुए डा. भीम राव अम्बेडकर पार्क में पहुंची, जहां रैली का समापन किया गया। रैली में शामिल लोगों ने पूरे मार्ग में अनुशासन और उत्साह का परिचय दिया। विधायक ने नागरिकों से अपील की गई कि वे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढक़र भाग लें और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना व्यक्त करें। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और सम्मान का पूरा ध्यान रखें। ये रहे मौजूद इस अवसर पर नगर पालिका बावल के उप प्रधान अर्जुन चौकन, खोरी मंडल अध्यक्ष नरेश सरपंच रामपुरा, महामंत्री अरुण तंवर धारण, अनिल रायपुर, राजेश सरपंच धारण, मामराज गौड़, श्रीनिवास यादव, जितेंद्र ग्रेवाल मैदपुर, कल्याण सिंह, नवीन गौड़, चौकीदार नथूराम, रविन्द्र, उमाशंकर, प्रताप, आजाद, सागर सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे।

Rewari, Rewari | Aug 13, 2026

MORE NEWS