कुर्था: जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन, बैडमिंटन-कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Kurtha, Arwal | Sep 29, 2026 बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग पटना एवं जिला प्रशासन अरवल के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को इंडोर स्टेडियम, गांधी मैदान एवं खेल भवन-सह-व्यायामशाला में बैडमिंटन, कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल एवं शतरंज के मुकाबले हुए।