देवरी: देवरी को अनुमंडल बनाने की मांग को लेकर महाधरना, बारिश में भी जुटे सभी दलों के नेता और नागरिक
Deori, Giridih | Sep 23, 2026 देवरी को अनुमंडल का दर्जा देने की मांग को लेकर बुधवार को देवरी प्रखंड मुख्यालय परिसर में नागरिक मंच, देवरी के तत्वावधान में एक दिवसीय महाधरना आयोजित किया गया। लगातार हो रही भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता एवं कार्यकर्ता धरना स्थल पर पहुंचे और देवरी को अनुमंडल बनाने की मांग को मजबूती से