🇮🇳 मुनि श्री भाव सागर जी ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश 🙏
जसवंतनगर: जैन धर्मशाला परिसर में चातुर्मास के दौरान शनिवार को मुनि श्री 108 भाव सागर जी महाराज ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रवचन दिए। उन्होंने भगत सिंह, राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद समेत स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया।
मुनि श्री ने कहा कि आज हम स्वतंत्र भारत में सुखपूर्वक जीवन जी रहे हैं, यह वीर सपूतों के बलिदान का परिणाम है। स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है।
उन्होंने कहा कि सैनिक सीमाओं की रक्षा करते हैं और संत समाज को सदाचार, संयम व आत्मकल्याण का मार्ग दिखाते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वास्तविक स्वतंत्रता मोह, आसक्ति और विकारों से मुक्ति में है।
🙏 मुनि श्री ने सभी से राष्ट्रहित के साथ आत्मकल्याण, संयम और सदाचार के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
#जसवंतनगर #इटावा #स्वतंत्रता_दिवस #राष्ट्रभक्ति #DPSChannel