Public App Logo
बेल्थरारोड के तिरंगा यात्रा में जुटे भाजपाई, पूर्व #सांसद की अगुवाई में निकली भव्य यात्रा विरोधी दल तमाम तरह के हथकंडे अपनाकर सरकार को बदनाम करने में लगे है: रविन्द्र कुशवाहा बलिया: भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंगलवार को बेल्थरारोड नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। #रेलवे स्टेशन परिसर से शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। देशभक्ति के नारों के बीच यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए तीनमुहानी पहुंची। #तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुणकांत तिवारी ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद रवींद्र कुशवाहा शामिल हुए। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष से माहौल को #राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। इस दौरान पूर्व सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कहा कि विरोधी दल तमाम तरह के हथकंडे अपनाकर #सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर ऐसे प्रयासों का माकूल जवाब देने और वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने के लिए जुटने का आह्वान किया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्ता ने तिरंगा यात्रा में शामिल सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने तिरंगा लहराते हुए लोगों से राष्ट्रहित में एकजुट होकर देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का आह्वान किया। तिरंगा यात्रा में पूर्व सांसद बब्बन राजभर, पूर्व #विधायक गोरख पासवान, पूर्व विधायक धनंजय कनौजिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान, भाजपा नेता दीपक कन्नौजिया, प्रमोद सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। - Belthara Road News