पोड़ैयाहाट: मेरा युवा भारत गोड्डा की ओर से सेवा पखवाड़ा के तहत कदवा टोला में चलाया गया स्वच्छता अभियान
मेरा युवा भारत गोड्डा की ओर से सेवा पखवाड़ा के तहत मंगलवार को कदवा टोला में स्वच्छता अभियान चलाया गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान इसका आयोजन किया जा रहा है।गोड्डा के जिला युवा अधिकारी रविन्द्र मीणा के निर्देशानुसार 17 सितंबर 2026 से 2 अक्टूबर 2026 तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है।